जीनत अमान का संक्षिप्त जीवन परिचय (Brief biography of Zeenat Aman)

जीनत अमान को  मुख्यतः  हिंदी सिनेमा में उनके योगदान के लिए जाना जाता है परंतु मिस एशिया पेसिफिक इंटरनेशनल पीजेंट का खिताब भी जीत चुकी हैं। वह एक अभिनेत्री होने के साथ-साथ मॉडल भी हैं। उन्होंने वर्ष 1971 में ओ पी रहन  द्वारा निर्देशित फिल्म हलचल से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में पदार्पण किया था। जीनत अमान को मुख्य पहचान वर्ष 1973 में नासिर हुसैन द्वारा निर्देशित तथा सलीम जावेद द्वारा लिखित फिल्म यादों की बारात  से प्राप्त हुई थी। इस फिल्म में उन्होंने सुनीता का किरदार निभाया था। इस फिल्म के पश्चात उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में अपने अभिनय का योगदान दिया। जीनत अमान की अब तक की अंतिम फिल्म वर्ष  2019 में आशुतोष गोवारिकर द्वारा निर्देशित एपिक वॉर  ड्रामा  फिल्म  पानीपत है,  जिसमें उन्होंने सकीना बेगम का किरदार निभाया है। अपने 50 वर्षों के फिल्मी करियर में वह 70 से अधिक फिल्मों में काम कर चुकी हैं। 

Also Read  Tips on Communicating Your Soft Skills to an Employer, with a Focus on Communication Abilities

जीनत अमान का जन्मदिन और उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि। (Zeenat Aman’s birthday and her family background.)

जीनत अमान का जन्म 19 नवंबर 1951 को बॉम्बे  महाराष्ट्र में  रहने वाले एक मुस्लिम परिवार में हुआ था।जीनत अमान का वास्तविक नाम ज़ीनत खान था परंतु इनके पिता एक पटकथा लेखक थे और वह अपने नाम के साथ अमान लिखते थे। इसलिए बाद में जीनत खान ने भी अपने नाम की जगह अमान का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया। इनके पिता मुस्लिम तथा माता एंग्लो इंडियन थी। इनके पिता का नाम अमानुल्लाह खान था। इनकी माता का नाम सिंडा हाइन्ज़ था। जीनत अमान के बचपन में ही इनके माता-पिता का डिवोर्स हो गया था और 13 वर्ष की आयु में इनके पिता का देहांत हो गया। डाइवोर्स के बाद इनकी माता ने हाइन्ज़  से दूसरा विवाह कर लिया था।  अभिनेता रजा मुराद इनके कजन भाई हैं। 

जीनत अमान की शैक्षणिक योग्यता (Zeenat Aman Educational Qualification)

जीनत अमान ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा पंचगनी स्कूल से प्राप्त की थी। स्कूली शिक्षा पूरी करने के पश्चात वह लॉस एंजेलिस चली गई जहां उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ सदर्न कैलिफोर्निया में दाखिला ले लिया। वहां से यह स्नातक की शिक्षा प्राप्त कर रही थी परंतु उसको बीच में ही छोड़ दिया क्योंकि यह विद्यार्थी भत्ते पर अपनी फीस दे रही थी।

जीनत अमान की व्यक्तिगत जानकारी (Personal Information of Zeenat Aman)

वास्तविक नामज़ीनत खान 
लोकप्रिय नाम जीनत अमान
जीनत अमान का उपनाम बाबुकशा और ज़ीनी बेबी 
जीनत अमान का जन्मदिन19 नवंबर 1951
जीनत अमान की आयु66 वर्ष
जीनत अमान का जन्म स्थानमुंबई महाराष्ट्र भारत
जीनत अमान का मूल निवास स्थानमुंबई महाराष्ट्र भारत
जीनत अमान की राष्ट्रीयताभारतीय
जीनत अमान का धर्मइस्लाम  
जीनत अमान की शैक्षणिक योग्यतास्नातक ( कॉलेज ड्रॉपआउट)
जीनत अमान के स्कूल का नामज्ञात नहीं
जीनत अमान के कॉलेज का नामयूनिवर्सिटी ऑफ सदर्न कैलिफोर्निया ( कॉलेज ड्रॉपआउट)
जीनत अमान का व्यवसायअभिनेत्री तथा मॉडल
जीनत अमान की कुल संपत्ति88  करोड़  रुपए
जीनत अमान की विवाहित स्थिति विधवा
जीनत अमान की वैवाहिक तिथि 23 दिसंबर 1978 (संजय खान)
 11 अक्टूबर 1985 (मज़हर खान)

 जीनत अमान का फिगर व शारीरिक संरचना (Zeenat Aman family)

जीनत अमान की लंबाई5 फुट 9 इंच
जीनत अमान का वजन65 किलोग्राम
जीनत अमान  का फिगर व शारीरिक बनावटअप्पर 34 इंच, कमर 30 इंच, लोअर 36 इंच 
जीनत अमान की आंखों का रंगभूरा 
जीनत अमान के बालों काकाला

 जीनत अमान का परिवार

जीनत अमान के पिता का नामअमानुल्लाह खान ( जन्म के आधार पर)
हाइन्ज़ (सौतेले पिता)
जीनत अमान की माता का नामसिंडा हाइन्ज़ 
जीनत अमान के पति का नामसंजय खान (  वर्ष 1978 से  1979 –  डायवोर्स)
मज़हर खान ( वर्ष 1985 से 1998 मृत्यु तक)
जीनत अमान के बेटों का नामज़हान खान और अज़ान खान 

जीनत अमान का मॉडलिंग में पदार्पण। (Zeenat Aman’s modeling debut.)

जीनत अमान ने वर्ष 1970 में फेमिना मिस इंडिया पीजेंट में  भाग लिया था, जिसमें उनका दूसरा स्थान आया था और इस प्रतियोगिता में उन्हें फर्स्ट प्रिंसेस  का टाइटल दिया गया था। इसके पश्चात उन्होंने मिस एशिया पेसिफिक इंटरनेशनल पीजेंट मॉडलिंग प्रतियोगिता में भाग लिया जिसमें उनका पहला स्थान आया था। जीनत अमान भारत की फर्स्ट फेमिना मिस इंडिया टाइटल होल्डर है।

Also Read  Meet Fairplay India!

जीनत अमान का हिंदी सिनेमा में पदार्पण (Zeenat Aman’s debut in Hindi cinema)

मॉडलिंग की दुनिया में नाम आने के पश्चात उनको हिंदी सिनेमा से भी फिल्मों में बतौर अभिनेत्री काम करने के लिए प्रस्ताव आने लगे थे। वर्ष 1970 में जीनत अमान लम्बेर्टो द्वारा निर्देशित फिल्म द इविल विदिन में देवानंद के साथ नजर आए थे उर्मिला परंतु यह फिल्म बुरी तरह फ्लॉप रही थी। वर्ष 1971 में उन्होंने ओ पी रल्हन  द्वारा निर्देशित फिल्म हलचल में एक छोटा सा किरदार किया था। इसी वर्ष इनकी एक और फिल्म हंगामा भी रिलीज हुई और यह फिल्म भी बुरी तरह फ्लॉप हो गई थी। इस फिल्म में उनके सह कलाकार विनोद खन्ना,  किशोर कुमार,  महमूद।

Also Read  महमूद का संक्षिप्त जीवन परिचय (Brief biography of Mahmood)

वर्ष 1971 में ही देवानंद ने अपने फिल्म हरे रामा हरे कृष्णा में काम करने के लिए जीनत अमान को जसबीर/जैनिस  का किरदार निभाने के लिए प्रस्ताव दिया तो  उन्होंने इसे स्वीकार कर लिया था। इस फिल्म में उनके अभिनय को दर्शकों तथा क्रिटिक्स द्वारा खूब पसंद किया गया। इस फिल्म के पश्चात जीनत अमान को हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में एक नई पहचान मिली थी। इसके पश्चात उन्होंने वर्ष 1973 में नासिर हुसैन द्वारा निर्देशित फिल्म यादों की बारात में सुनीता का किरदार निभाया था। उनकी यह फिल्म भी सुपरहिट रही थी। वर्ष 1977 में नासिर हुसैन द्वारा निर्देशित म्यूजिकल ड्रामा फिल्म हम किसीसे कम नहीं में  जीनत अमान ने सुनीता केवल चंद का मुख्य किरदार निभाया था।

इसके पश्चात वह एक के बाद एक कई सुपरहिट  फिल्मों में काम करती गई जैसे कि आशिक हूं बहारों का वर्ष 1977,  हीरालाल पन्नालाल वर्ष 1978,  सत्यम शिवम सुंदरम वर्ष 1978, अलीबाबा और 40 चोर वर्ष 1980,  लावारिस वर्ष 1981,  हमसे है जमाना वर्ष 1983, डाकू हसीना वर्ष 1987, शालू की शादी वर्ष 2017,  पानीपत वर्ष 2019 आदि।

जीनत अमान के अवार्ड और सम्मान (Awards and Honors of Zeenat Aman)

वर्ष 1972  सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री फिल्म फेयर अवार्ड  फिल्म हरे रामा हरे कृष्णा

वर्ष 1973  सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री  बंगाल फिल्म जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन अवार्ड  फिल्म हरे रामा हरे कृष्णा

वर्ष 2003 अवार्ड  लाइफ टाइम अचीवमेंट बॉलीवुड अवॉर्ड्स

वर्ष 2006 आउटस्टैंडिंग कंट्रीब्यूशन टू द मोशन पिक्चर्स इंडस्ट्री ऑफ इंडिया अवार्ड

वर्ष 2008  लाइफ टाइम अचीवमेंट ज़ी सिने अवॉर्ड्स

वर्ष 2018 लाइफ टाइम अचीवमेंट सोसाइटी अचीवर्स अवार्ड

Leave a Reply

error: Content is protected !!