Lifestyle

करणवीर बोहरा का संक्षिप्त जीवन परिचय। (Brief biography of Karanvir Bohra)

Contents hide

करणवीर बोहरा का जन्म जोधपुर में रहने वाले एक ब्राह्मण परिवार में हुआ था। करणवीर बोहरा को मुख्य रूप से टेलिविजन इंडस्ट्री और बॉलीवुड में उनके अभिनय के योगदान के लिए जाना जाता है। इनके बचपन का नाम मनोज बोहरा था बाद में उन्होंने अपना नाम बदलकर 2007 में करणवीर बोहरा कर लिया था। इनके पिता का नाम महेंद्र बोहरा है जो कि एक फिल्म मेकर हैं। इनके दादा रामकुमार वर्मा भी अभिनेता और एक निर्माता थे। इनकी माता का नाम मधु  वोहरा है, वह एक गृहणी है। करणवीर बोहरा की दो बहने  हैं जिनका नाम मीनाक्षी और शिवांगी है। निर्माता सुनील बोहरा इनके कजन भाई हैं।

करणवीर बोहरा की शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification of Karanvir Bohra)

करणवीर बोहरा की प्रारंभिक स्कूली शिक्षा जीडी सोमानी मेमोरियल स्कूल कफे परेड से हुई थी। पढ़ने में यह बहुत कमजोर थे और स्पोर्ट्स में भी इनका मन नहीं लगता था। स्कूली शिक्षा प्राप्त करने के पश्चात इन्होंने एलफिंस्टन कॉलेज मुंबई में दाखिला ले लिया जहां यह साइंस स्ट्रीम में पढ़ाई कर रहे थे परंतु 12वीं कक्षा में नंबर अच्छे ना आने के कारण इन्होंने साइंस की पढ़ाई को बीच में ही छोड़ दिया। उसके पश्चात उन्होंने सिडेनहैम कॉलेज चर्चगेट में दाखिला लिया जहां से उन्होंने कॉमर्स में स्नातक की शिक्षा प्राप्त की। साथ ही साथ इन्होंने कथक डांस में पंडित वीरू कृष्णन से भी शिक्षा ग्रहण की।

करणवीर बोहरा की व्यक्तिगत जानकारी (Personal Information of Karanvir Bohra)

वास्तविक नाममनोज बोहरा
लोकप्रिय नामकरणवीर बोहरा
उपनामटीनू और  केवी
करणवीर बोहरा का जन्म दिन28 अगस्त 1982
करणवीर बोहरा की आयु40 वर्ष
करणवीर बोहरा का जन्म स्थानजोधपुर राजस्थान भारत
करणवीर बोहरा का मूल निवास स्थानजोधपुर राजस्थान भारत
करणवीर बोहरा की राष्ट्रीयताभारतीय
करणवीर बोहरा का धर्महिंदू
करणवीर बोहरा की जातीपुष्करण ब्राह्मण
करणवीर बोहरा के शैक्षणिक योग्यता कॉमर्स में स्नातक
करणवीर बोहरा के स्कूल का नामजीडी सोमानी मेमोरियल स्कूल मुंबई
करणवीर बोहरा के कॉलेज का नामसिडेनहैम कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स मुंबई
करणवीर बोहरा का व्यवसायअभिनेता
करणवीर बोहरा की प्रति एपिसोड आय 70  हजार रुपए
करणवीर बोहरा की साप्ताहिक आय 2 लाख रूपए
करणवीर बोहरा की कुल संपत्ति25  करोड़ रुपए के लगभग
करणवीर बोहरा की वैवाहिक स्थितिविवाहित
करणवीर बोहरा की वैवाहिक तिथि 3 नवंबर 2006

करणवीर बोहरा की शारीरिक संरचना (Karanvir Bohra body structure)

करणवीर बोहरा की लंबाई5 फुट 7 इंच
करणवीर बोहरा का वजन75 किलोग्राम
करणवीर बोहरा का शारीरिक माप छाती 42 इंच,  कमर 32 इंच,  बाइसेप्स 16 इंच
करणवीर बोहरा की आंखों का रंगगहरा भूरा
करणवीर बोहरा के बालों का रंगकाला

करणवीर बोहरा का परिवार (Karanvir Bohra’s family)

करणवीर बोहरा के पिता का नाममहिंद्र  बोहरा
करणवीर बोहरा की माता का नाममधु  बोहरा
करणवीर बोहरा की बहनों का नाममीनाक्षी  और शिवांगी
करणवीर बोहरा की पत्नी का नाम तीजे सिद्धू
करणवीर बोहरा की बेटियों के नाम वीणा बोरा  और राया बेल्ला बोहरा ( जुड़वा)

करणवीर बोहरा का बॉलीवुड में पदार्पण। (Karanvir Bohra’s Bollywood debut.)

करणवीर बोहरा ने वर्ष 1990 में रमेश पुरी द्वारा निर्देशित तथा अपने पिता महेंद्र बोहरा द्वारा निर्मित फिल्म तेजा में  टाइटल किरदार  के बचपन का किरदार निभाया था। इस फिल्म में तेजा का मुख्य किरदार संजय दत्त ने निभाया था। वर्ष 2008 में इन्होंने अजीज मिर्जा द्वारा निर्देशित रोमांटिक कॉमेडी फिल्म किस्मत कनेक्शन में  देव कटारिया का किरदार निभाया था। इस फिल्म में उनके सह कलाकार शाहिद कपूर और विद्या बालन थी। वर्ष 2013 में इन्होंने साहिल कोहली द्वारा निर्देशित रोमांटिक कॉमेडी पंजाबी फिल्म लव यू सोणिये  में करण सिंह गिल की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में मुख्य अभिनेत्री का किरदार उनकी पत्नी टीजे सिद्धू  ने निभाया था। 

वर्ष 2017 में इन्होंने संजय चहल द्वारा  निर्देशित रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म  पटेल की पंजाबी शादी  में पट सिंह/ पंकज पटेल की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में उनके सह कलाकार ऋषि कपूर,  परेश रावल,  वीर दास,  पायल घोष और प्रेम चोपड़ा जैसे दिग्गज कलाकार थे। करणवीर बोहरा की अब तक की अंतिम फिल्म वर्ष 2019 में उनके पिता महेंद्र बोहरा द्वारा निर्मित  हमें तुमसे प्यार कितना थी। यह एक रोमांटिक थ्रिलर फिल्म थी। इस फिल्म में इन्होंने ध्रुव का किरदार निभाया है।

करणवीर बोहरा का टेलीविजन धारावाहिकों में पदार्पण। (Karanvir Bohra’s debut in television serials.)

 करणवीर बोहरा ने बॉलीवुड से ज्यादा टेलीविजन धारावाहिकों में काम किया है। वर्ष 1999 में उन्होंने सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन धारावाहिक प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक जस्ट मोहब्बत में कबीर का किरदार निभाया और टेलीविजन धारावाहिकों में पदार्पण किया। वर्ष 2001 में उन्होंने स्टार प्लस पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक क्योंकि सास भी कभी बहू थी में  तुषार राकेश मेहता की भूमिका निभाई थी। इस धारावाहिक के कुल 1835  एपिसोड बनाए गए थे। वर्ष 2003 में इन्होंने सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक कुसुम  में नकुल  ओबरॉय का भी किरदार निभाया। 

करणवीर बोहरा ने टेलीविजन रिएलिटी शोज  जैसे कि  नच बलिए 4 वर्ष 2008 ,  मिस्टर एंड मिसेज टीवी वर्ष 2008 ,  कभी कभी प्यार कभी कभी यार वर्ष 2008,  वेलकम –  बाज़ी मेहमान नवाज़ी की वर्ष 2013,  फीयर फैक्टर :  खतरो के खिलाडी 5 वर्ष 2014, बॉक्स क्रिकेट लीग 2  वर्ष 2016,  बिग बॉस 12  वर्ष 2018  आदि। 

दर्शकों द्वारा करणवीर बोहरा को बॉलीवुड से अधिक टेलीविजन धारावाहिकों में प्यार मिला और वह एक के बाद एक सुपरहिट टेलिविजन धारावाहिकों  में काम करते गए जैसे कि शरारत वर्ष 2003,  कसौटी जिंदगी की वर्ष 2005,  पिया के घर जाना है वर्ष 2006,  सपने सुहाने लड़कपन के वर्ष 2013,  यह है आशिकी वर्ष 2014,  कुबूल है वर्ष 2014,  नागिन 2 वर्ष 2017, नागिन 3  वर्ष 2019 आदि।

करणवीर बोहरा के अवार्ड और सम्मान (Awards and Honors of Karanvir Bohra)

 वर्ष 2006  सर्वश्रेष्ठ अभिनेता नेगेटिव रोल  इंडियन टेली अवॉर्ड्स  धारावाहिक  कसौटी जिंदगी की

 वर्ष 2012  सर्वश्रेष्ठ अभिनेता नेगेटिव रोल  इंडियन टेली अवॉर्ड्स  धारावाहिक  दिल से दी दुआ….  सौभाग्यवती भवआ

वर्ष 2012  सर्वश्रेष्ठ अभिनेता नेगेटिव रोल  इंडियन टेलिविजन अकैडमी अवॉर्ड  धारावाहिक दिल से दी दुआ….  सौभाग्यवती भवआ

 वर्ष 2015  सर्वश्रेष्ठ ऑनस्क्रीन जोड़ी  गोल्ड अवार्ड  धारावाहिक  कुबूल है 

 वर्ष 2017  सर्वश्रेष्ठ अभिनेता  क्रिटिक  गोल्ड अवार्ड  धारावाहिक  नागिन 2 

 वर्ष 2017  सोशल स्वैगर ऑफ द ईयर ज़ी रिश्ते अवॉर्ड्स 

करणवीर बोहरा की प्रति एपिसोड आय

 70  हजार रुपए

करणवीर बोहरा की साप्ताहिक आय

2 लाख रूपए 

करणवीर बोहरा की कुल संपत्ति

 25  करोड़ रुपए के लगभग

करणवीर बोहरा का पसंदीदा अभिनेता

 शाहरुख खान और सलमान खान

करणवीर बोहरा की पसंदीदा अभिनेत्री

 वैजयंती माला,  वहीदा रहमान और हेलेन

करणवीर बोहरा का पसंदीदा खाना

 सैंडविच,  मावे की बर्फी और चॉकलेट

करणवीर बोहरा का पसंदीदा क्रिकेटर

 महेंद्र सिंह धोनी

करणवीर बोहरा  की पसंदीदा फिल्म

 बॉलीवुड –  लम्हे,     हॉलीवुड –  मोमेंटो और द मेट्रिक्स 

Cinzia Rota

Recent Posts

Ensuring Fair Play in Casino

The casino floor was alive with action - bright lights flashing, chips clattering, dice tumbling…

1 month ago

Kirill Yurovskiy: Mathematics in Card Games

For serious card players, a firm grasp of mathematics is essential. While luck certainly plays…

1 month ago

Kirill Yurovskiy: Effective Planning of the Dissertation Work

For doctoral students, the dissertation is the culminating scholarly work that demonstrates one's ability to…

2 months ago

ULIP Taxation Rule Changes: What It Means for You

Over the years, unit-linked insurance plans (ULIPs) have emerged as a popular investment-cum-insurance option in…

2 months ago

Revitalizing Your Marketing Strategies: Unleashing Innovative Tips for Success

In the ever-evolving digital age, the significance of effective marketing campaigns cannot be overstated. As…

2 months ago

VanceAI Review: Use AI-Powered Magic to Process Images

VanceAI is a game-changer in the dynamic field of image editing and enhancement. This review…

2 months ago