अनु मलिक का संक्षिप्त जीवन परिचय। (Brief biography of Anu Malik)

Anu Malik biography

अनु मलिक को मुख्य रूप से बॉलीवुड इंडस्ट्री में दिए गए उनके संगीत के लिए जाना जाता है। वह म्यूजिक कंपोजर होने के साथ-साथ,  गायक,  म्यूजिक अरेंजर और स्कोर  कंपोजर भी हैं। इन्होंने  वर्ष 1977 में हंटर वाली 77  फिल्म में  अपना म्यूजिक दे कर  बॉलीवुड इंडस्ट्री में पदार्पण किया था। तब से लेकर अब तक अनु मलिक 1700  से अधिक  गीत बॉलीवुड को दे चुके हैं। अनु मलिक को पहली बार सबसे अधिक उपलब्धि वर्ष 1993 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म बाजीगर से प्राप्त हुई थी। इस फिल्म के मुख्य अभिनेता शाहरुख खान और अभिनेत्री काजोल तथा शिल्पा शेट्टी थी। इस फिल्म के उसी वर्ष एक करोड़ से अधिक  कैसेट  बिके थे। बढ़ती हुई कामयाबी के साथ अनु मलिक के साथ कुछ विवाद भी जुड़ते गए। म्यूजिक इंडस्ट्री के ही कुछ दिग्गज कलाकारों ने अनु मलिक पर यह आरोप लगाए कि वह उनका संगीत चुराकर बॉलीवुड में इस्तेमाल करते हैं। वर्ष 2018 में मी ठू ( Me Too) आंदोलन के दौरान अनु मलिक पर भी कई अभिनेत्रियों ने सेक्सुअल हरासमेंट के आरोप लगाए।

अनु मलिक का जन्म और उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि  (Anu Malik’s birth and family background)

अनु मलिक का जन्म  2 नवंबर 1960 को बॉम्बे  महाराष्ट्र में हुआ था। यह एक मुस्लिम परिवार से संबंध रखते हैं। इनके पिता सरदार मलिक भी हिंदी सिनेमा में एक मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर और स्कोर कंपोजर  रह चुके हैं। इनकी माता का नाम कौसर जहां मालिक था। इनके दो भाई हैं  जिनमें से एक का नाम  डब्बू मलिक  है और वह भी संगीत निर्देशक हैं जबकि दूसरे भाई का नाम अबू मलिक है। अबू मलिक वर्ष 1998 में आई रोमांटिक ड्रामा फिल्म  प्यार किया तो डरना क्या जैसी सुपरहिट फिल्म में भी काम कर चुके हैं और वह टेलीविजन रियलिटी शो  बिग बॉस सीजन 3  का भी हिस्सा रह चुके हैं। अरमान मलिक,  अमान मलिक,  और आदर मलिक  इनके भतीजे  तथा कशिश मलिक इनकी भतीजी है।

Also Read  रेणुका शहाणे का संक्षिप्त जीवन परिचय। (Brief biography of Renuka Shahane)

अनु मलिक की शैक्षणिक योग्यता के विषय में कोई जानकारी नहीं मिलती है।

अनु मलिक की व्यक्तिगत जानकारी (Personal Information of Anu Malik)

वास्तविक नामअनवर मलिक
उपनामअनु  मलिक
अनु मलिक का जन्मदिन2 नवंबर 1960
अनु मलिक की आयु61 वर्ष
अनु मलिक का जन्म स्थानबॉम्बे  महाराष्ट्र भारत
अनु मलिक का मूल निवास स्थानबॉम्बे  महाराष्ट्र भारत
अनु मलिक के घर का पतावैलेंसिया अपार्टमेंट्स,  जूहू तारा रोड, सेंट क्रूज वेस्ट मुंबई
अनु मलिक की राष्ट्रीयताभारतीय
अनु मलिक का धर्मइस्लाम
अनु मलिक की शैक्षणिक योग्यताज्ञात नहीं
अनु मलिक का व्यवसायम्यूजिक कंपोजर , गायक,  म्यूजिक अरेंजर और स्कोर  कंपोजर
अनु मलिक की मासिक आय1 करोड़ रूपए 
अनु मलिक की फीस 10  करोड़  रुपए
अनु मलिक की कुल संपत्ति127 करोड़ रुपए के लगभग 
अनु मलिक की वैवाहिक स्थितिविवाहित

 अनु मलिक की शारीरिक संरचना (Body structure of Anu Malik)

अनु मलिक की लंबाई6 फीट
अनु मलिक का वजन75 किलोग्राम
अनु मलिक का शारीरिक मापछाती 40 इंच,  कमर  36 इंच,  बाइसेप्स 14 इंच
अनु मलिक की आंखों का रंगगहरा भूरा
अनु मलिक के  बालों का रंगकाला

 अनु मलिक का परिवार (Anu Malik family)

अनु मलिक के पिता का नामअनवर सरदार मलिक ( संगीत निर्देशक)
अनु मलिक की माता का नामकौसर जहां मालिक 
अनु मलिक के भाइयों का नामडब्बू मलिक ( संगीत निर्देशक)
 अबू मलिक  ( अभिनेता)
अनु मलिक के भतीजा भतीजीअरमान मलिक,  अमान मलिक,  आदर मलिक
अनु मलिक की भतीजी का नामकशिश मलिक
अनु मलिक की पत्नी का नामअंजू मलिक
अनु मलिक की बेटियों के नामअनमोल मलिक और  अदा मलिक

अनु मलिक का बॉलीवुड म्यूजिक इंडस्ट्री में पदार्पण। (Anu Malik Debut in Bollywood Music Industry.)

अनु मलिक ने वर्ष 1974 में हंटरवाली 77  फिल्म में बतौर म्यूजिक डायरेक्टर से  बॉलीवुड इंडस्ट्री के म्यूजिक इंडस्ट्री में पदार्पण किया था। इस फिल्म में पहले उनके पिता सरदार मलिक अपना संगीत देने वाले थे परंतु  किसी कारणवश  बाद में उनके पिता के जगह अनु मलिक नहीं इस फिल्म का संगीत दिया। अपनी पहली फिल्म से तो इन्हें कोई पहचान नहीं मिली परंतु इससे बॉलीवुड म्यूजिक इंडस्ट्री में इनका पदार्पण अवश्य हो गया था। वर्ष 1984 में टोनी तनेजा द्वारा निर्देशित फिल्म आसमान  में इन्होंने  बनके नजर दिल की जुबान  गीत से पहली बार पहचान मिली।  इस गीत को आवाज किशोर कुमार ने दी थी। 

Also Read  रीमा लागू का संक्षिप्त जीवन परिचय। (Brief biography of Reema Lagoo)

वर्ष 1980 का दशक  ऐसा दौर था जिसमें बप्पी लहरी,  आर डी बर्मन,  कल्याणजी आनंदजी,  और लक्ष्मीकांत प्यारेलाल का म्यूजिक इंडस्ट्री पर दबदबा था और सभी फिल्म निर्माताओं और निर्देशकों की पहली पसंद वही हुआ करते थे। ऐसे में अनु मलिक के लिए भी जगह बना पाना बहुत ही मुश्किल था। वर्ष 1987 में आई फिल्म जीते हैं शान से में उन्होंने जूली जूली  गीत से  भतार पार्श्व गायक  म्यूजिक इंडस्ट्री में पदार्पण किया।

वर्ष 1993 का समय  अनु मलिक के लिए  शुभ रहा  क्योंकि इस वर्ष अब्बास मस्तान द्वारा निर्देशित रोमांटिक एक्शन थ्रिलर के बाजीगर में जो उन्होंने  संगीत दिया था उससे वह मुख्य  संगीत  निर्देशकों की सूची में शामिल हो गए। इसी वर्ष फूल और अंगार  फिल्म में भी उनके संगीत को खूब पसंद किया गया। 

Also Read  किशोर कुमार का संक्षिप्त जीवन परिचय (Brief biography of Kishore Kumar)

इसके पश्चात अनु मलिक ने फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और एक के बाद एक सुपरहिट फिल्मों में अपना संगीत देते रहे जैसे कि  गैंबलर  वर्ष 1995,  राम जाने वर्ष 1995,  खिलाड़ियों का खिलाड़ी वर्ष 1996,  दिलजले वर्ष 1996,  बॉर्डर  वर्ष 1997, जुड़वा  वर्ष  1997, सोल्जर वर्ष 1998,  चाइना गेट वर्ष 1998,  बीवी नंबर 1  वर्ष 1999,  हसीना मान जाएगी वर्ष 1999,  सूर्यवंशम वर्ष 1999,  हर दिल जो प्यार करेगा वर्ष 2,000,  हेरा फेरी वर्ष 2000,  मुझे कुछ कहना है वर्ष 2001,  आवारा पागल दीवाना वर्ष 2002,  मुन्ना भाई एमबीबीएस वर्ष 2,000, मैं हूं ना  वर्ष 2004,  मुझसे शादी करोगी  वर्ष 2004,  उमराव जान  वर्ष 2006,  अग्ली और पगली  वर्ष 2008,  यमला पगला दीवाना  वर्ष 2011,  जुड़वा 2  वर्ष 2017, सुई धागा  वर्ष 2018 आदि।

अनु मलिक का टेलीविजन धारावाहिकों में पदार्पण। (Anu Malik’s debut in television serials.)

अनु मलिक ने वर्ष 2004 में सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित किए जाने वाले टीवी  सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल से बतौर जज  टेलीविजन इंडस्ट्री में पदार्पण किया। वर्ष 2016 में जब इस रियलिटी शो को दोबारा से शुरू किया गया उसमें भी अनु मलिक बतौर जज रहे परंतु वर्ष 2018 के उन पर लगे आरोपों के कारण उनको इस शो से हटा दिया गया। अनु मलिक फिर से वर्ष 2019 के 11वे सीजन में  इंडियन आइडल में दोबारा लौट आए।  उन्होंने सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित किए जाने वाले रियलिटी शो एंटरटेनमेंट के लिए कुछ भी करेगा में  भी  फरहा खान के साथ इस शो को जज किया।

 अनु मलिक के अवार्ड और सम्मान (Awards and Honors of Anu Malik)

वर्ष 1994  सर्वश्रेष्ठ   संगीत निर्देशक  फिल्मफेयर अवॉर्ड्स  फिल्म बाजीगर

वर्ष 2001  स्पेशल फिल्मफेयर अवार्ड  फिल्म रिफ्यूजी

वर्ष 2005  सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक फिल्मफेयर अवार्ड फिल्म मैं हूं ना

वर्ष 2005 सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक ज़ी सिने अवॉर्ड्स फिल्म मैं हूं ना

वर्ष 2016  सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक ज़ी सिने अवॉर्ड  फिल्म दम लगा के हईशा

वर्ष 2004  आर्टिस्ट ऑफ द डिकेड  स्क्रीन  अवार्ड  स्पेशल ट्रिब्यूट 

वर्ष 2005  सर्वश्रेष्ठ  संगीत निर्देशक  स्टार स्क्रीन अवार्ड  फिल्म मैं हूं ना

अनु मलिक से जुड़े विवाद (Controversy related to Anu Malik)

अनु मलिक पर  कई बार यह आरोप लग चुके हैं कि वह  दूसरों का संगीत चलाकर उसमें थोड़े से बदलाव के साथ अपनी फिल्मों में इस्तेमाल करते हैं और कई बार तो ज्यों का त्यों ही इस्तेमाल कर लेते हैं। ए आर रहमान ने भी उनके ऊपर आरोप लगाया था कि द जेंटलमैन  का संगीत होने चुराया है और नुसरत फतेह अली खान की कव्वाली मेरा पिया घर आया  का संगीत और धुन   चुरा कर उन्होंने याराना फिल्म में इस्तेमाल किया।

इतना ही नहीं वर्ष 2018 में Me Too  आंदोलन के दौरान उनके ऊपर भी कई अभिनेत्रियों ने सेक्सुअल हरासमेंट के आरोप लगाए जैसे कि  श्वेता पंडित,  सोना मोहपात्रा,  नेहा भसीन,  अलीशा चिनॉय  आदि।

बाद में सोनू निगम अनु मलिक की सपोर्ट में आए और उनके  ऊपर लगे आरोपों को सिरे से खारिज किया। वर्ष 2020 में नेशनल कमीशन फॉर वूमेन  ने अनु मलिक के ऊपर चल रहे केस को  सबूतों के अभाव के कारण बंद कर दिया।

error: Content is protected !!