मुकुल देव का संक्षिप्त जीवन परिचय (Brief biography of Mukul Dev)

Mukul Dev biography
Contents hide

मुकुल देव मुख्य रूप से बॉलीवुड इंडस्ट्री के साथ – साथ   भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री में भी अपने अभिनय के लिए जाने जाते हैं। वह अपने करियर के प्रारंभिक दौर में कहीं म्यूजिक एल्बम्स में भी काम कर चुके हैं। बॉलीवुड के अलावा उन्होंने  पंजाबी, बंगाली,  मलयालम,  कन्नड़ और तेलुगू फिल्मों में भी काम किया है। मुकुल आनंद ने वर्ष 1996 में महेश भट्ट द्वारा निर्देशित  साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म  दस्तक  से बॉलीवुड इंडस्ट्री में पदार्पण किया था। अब तक वह 28 हिंदी फिल्मों में काम कर चुके हैं। वर्ष 2011 में समीर कर्णिक  द्वारा निर्देशित फिल्म यमला पगला दीवाना के लिए मुकुल देव को अभिनेश के क्षेत्र में निपुणता के लिए  7 वें अमरीश पुरी अवार्ड से भी नवाजा जा चुका है। मुकुल देव ने  वर्ष 1996 में  दूरदर्शन चैनल पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक मुमकिन  से टेलीविजन इंडस्ट्री में पदार्पण किया था। बॉलीवुड इंडस्ट्री के साथ-साथ मुकुल देव का टेलीविजन इंडस्ट्री में भी बहुत नाम है।

Also Read  सतीश शाह का संक्षिप्त जीवन परिचय। (Brief biography of Satish Shah)

मुकुल देव का जन्म और उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि। (Mukul Dev’s birth and his family background.)

मुकुल देव का जन्म  17 दिसंबर 1970 को  दिल्ली में हुआ था। इनके पिता का नाम हरिदेव है वह भारतीय पुलिस सेवा में असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस के पद पर रहते हुए अपनी सेवाएं प्रदान कर चुके हैं। इनकी माता का नाम अनूप कौशल है। वह एक अध्यापिका थी। इनके एक भाई भी हैं जिनका नाम राहुल देव है और वह भी हिंदी फिल्म तथा टेलीविजन इंडस्ट्री के साथ साथ दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में भी दिग्गज अभिनेता माने जाते हैं। 

मुकुल देव की शैक्षणिक योग्यता (Mukul Dev Educational Qualification)

मुकुल देव की स्कूली शिक्षा सेंट कोलंबा स्कूल  दिल्ली से हुई। स्कूली शिक्षा प्राप्त करने के पश्चात इन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादेमी रायबरेली उत्तर प्रदेश में दाखिला ले लिया मे दाखिला ले लिया। जहां से इन्होंने एयरोनॉटिक्स में पायलट की शिक्षा प्राप्त की। 

मुकुल देव की व्यक्तिगत जानकारी (Personal Information of Mukul Dev)

वास्तविक नाममुकुल देव  कौशल
मुकुल देव का जन्मदिन  17 नवंबर 1970
मुकुल देव की आयु51 वर्ष 
मुकुल देव का जन्म स्थान दिल्ली भारत
मुकुल देव का मूल निवास स्थानदिल्ली भारत
मुकुल देव की राष्ट्रीयताभारतीय
मुकुल देव का धर्महिंदू
मुकुल देव की  शैक्षणिक योग्यताएयरोनॉटिक्स ,  ट्रेंड पायलट 
मुकुल देव के कुल का नामसेंट कोलंबा स्कूल दिल्ली
मुकुल देव के कॉलेज का नामइंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकैडमी रायबरेली  उत्तर प्रदेश
मुकुल देव का व्यवसायअभिनेता
मुकुल देव की कुल संपत्ति40  करोड़  रुपए के लगभग
मुकुल देव की वैवाहिक स्थिति डायवर्सी ( तलाकशुदा) 

मुकुल देव  की शारीरिक संरचना (Body structure of Mukul Dev)

मुकुल देव की लंबाई5 फुट 8 इंच
मुकुल देव का वजन70 किलोग्राम
मुकुल देव का शारीरिक मापछाते 42 इंच,  कमर 34 इंच,  बाइसेप्स 14 इंच
मुकुल देव की आंखों कागहरा भूरा
मुकुल देव के बालों का रंगगहरा भूरा

मुकुल देव का परिवार (Mukul Dev family)

मुकुल देव के पिता का नामहरिदेव कौशल
मुकुल देव की माता का नामअनूप कौशल
मुकुल देव के बड़े भाई का नामराहुल देव कौशल ( अभिनेता)
मुकुल देव की पत्नी का नामशिल्पा देव (  डाइवोर्स)
मुकुल देव की बेटी का नामसिया 

मुकुल देव का बॉलीवुड में पदार्पण। (Bollywood debut of Mukul Dev.)

मुकुल देव ने वर्ष 1996 में महेश भट्ट द्वारा निर्देशित साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म  दस्तक  से बॉलीवुड में पदार्पण किया था। इस फिल्म में उन्होंने एसीपी रोहित मल्होत्रा की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में उनके सह कलाकार सुष्मिता सेन और  शरद कपूर थे। यह सुष्मिता सेन की भीड़ डेब्यु फिल्म थी। इस फिल्म में मुकुल देव के अभिनय को खूब पसंद किया गया। वर्ष 1998 में उन्होंने एन चंद्रा द्वारा निर्देशित  वजूद  फिल्म में माधुरी दीक्षित और नाना पाटेकर के साथ काम किया। इस फिल्म में भी उन्होंने इंस्पेक्टर की ही  बतौर मुख्य अभिनेता  भूमिका निभाई थी। वर्ष 1998 में ही उन्होंने चार और फिल्मों  इसकी टोपी उसके सर,  हिम्मतवाला,  किला  और  मेंरे  दो अनमोल रतन में भी काम किया। इसके बाद उन्होंने कई सफल फिल्मों  जैसे कि  मुझे मेरी बीवी से बचाओ वर्ष 2001,  एक खिलाड़ी एक हसीना वर्ष 2005,  जस्ट मैरिड वर्ष 2007,  यमला पगला दीवाना वर्ष 2011,  सन ऑफ सरदार वर्ष 2012,  आर  राजकुमार  वर्ष 2013,  जय हो  वर्ष 2014, तेरी भाभी है पगले  वर्ष 2018 आदि मैं भी काम किया।

Also Read  रीमा लागू का संक्षिप्त जीवन परिचय। (Brief biography of Reema Lagoo)

मुकुल देव का दक्षिण भारतीय फिल्मों में पदार्पण। (Mukul Dev’s debut in South Indian films.)

मुकुल देव  बॉलीवुड इंडस्ट्री में बहुत अच्छा काम कर रहे थे परंतु कुछ वर्षों के पश्चात उनको जब काम मिलना बंद हो गया तो उन्होंने दक्षिण भारतीय फिल्मों की ओर अपना रुख किया। वर्ष 2008 में उन्होंने वी वी  विनायक द्वारा निर्देशित एक्शन कॉमेडी ड्रामा तेलुगू फिल्म कृष्णा से दक्षिण भारतीय फिल्मों में पदार्पण किया। इस फिल्म में इन्होंने जक्का  का किरदार निभाया था। मुकुल देव अब तक 10 से अधिक दक्षिण भारतीय फिल्मों में काम कर चुके हैं।

मुकुल देव का पंजाबी फिल्मों में पदार्पण। (Mukul Dev’s debut in Punjabi films.)

मुकुल देव ने अमतोजे मान द्वारा निर्देशित फिल्म हवाएं  से पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में पदार्पण किया था। इस फिल्म में उनके अभिनय को खूब पसंद किया गया। वर्ष 2013 में  सागर एस शर्मा द्वारा निर्देशित हीरो एंड हीरो  फिल्म में वह इंस्पेक्टर जैलदार का किरदार निभा चुके हैं। वर्ष 2015 में नवनियत सिंह द्वारा निर्देशित  फिल्म शरीक में उन्होंने द्वारा बराड़  का किरदार निभाया था। इस फिल्म के लिए उन्हें  सर्वश्रेष्ठ नेगेटिव रोल पीटीसी पंजाबी फिल्म अवार्ड  से भी नवाजा जा चुका है।

Also Read  The List Of Activities That Can Help Control Sleep Apnea

मुकुल देव का टेलीविजन धारावाहिकों में पदार्पण। (Mukul Dev’s debut in television serials.)

मुकुल देव ने वर्ष 2,000  स्टार प्लस पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक  घरवाली ऊपरवाली  से टेलीविजन इंडस्ट्री में पदार्पण किया। इस फिल्म में उन्होंने रवि की मुख्य भूमिका निभाई थी। वर्ष 2008 में  स्टार प्लस पर प्रसारित किए जाने वाले सुपरहिट धारावाहिक कुसुम –  एक प्यारा सा बंधन  में भी मुकुल देव ने पुलकित का किरदार निभाया है। वर्ष 2018 के 21 सरफरोश –  सारागढ़ी 1897 भारतीय ऐतिहासिक ड्रामा  धारावाहिक  में उन्होंने गुल बादशाह  का किरदार निभाया है। जिसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता नेगेटिव रोल  इंडियन टेली अवार्ड  से भी नवाजा जा चुका है। 

मुकुल देव की कुल संपत्ति

40  करोड़  रुपए के लगभग

मुकुल देव के पसंदीदा अभिनेता 

दिलीप कुमार और नाना पाटेकर

मुकुल देव की पसंदीदा अभिनेत्री

 माधुरी दीक्षित

 मुकुल देव की पसंदीदा फिल्म 

 जस्ट मैरिड  वर्ष 2007

 मुकुल देवका पसंदीदा फिल्म निर्देशक

 महेश भट्ट

 मुकुल देव  का पसंदीदा जानवर

 टाइगर 

error: Content is protected !!