प्रेम चोपड़ा का संक्षिप्त जीवन परिचय। (Brief biography of Prem Chopra)

Prem Chopra biography

प्रेम चोपड़ा किसी परिचय की मोहताज नहीं है। वह हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपने खलनायक की भूमिका के लिए  जाने जाते हैं। प्रेम चोपड़ा का जन्म वर्ष 1935 में लाहौर में हुआ था। 1947 के भारत-पाकिस्तान बंटवारे के बाद इनका परिवार शिमला में आकर बस गया था। प्रेम चोपड़ा को बचपन से ही अभिनय का शौक था और वह स्कूल कॉलेज में होने वाले नाटकों में भी हिस्सा लिया करते थे। प्रेम चोपड़ा ने वर्ष 1960 में एक पंजाबी फिल्म चौधरी करनैल सिंह से अभिनय के क्षेत्र में पदार्पण किया था। इसी वर्ष उन्होंने राम मुखर्जी द्वारा निर्देशित फिल्म हम हिंदुस्तानी से हिंदी सिनेमा में पदार्पण किया था। प्रेम चोपड़ा की अब तक की अंतिम फिल्म वर्ष 2021 में वरुण वी शर्मा द्वारा निर्देशित बंटी और बबली 2 थी। प्रेम चोपड़ा अपने फिल्मी करियर में 380 से अधिक फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं। अभिनय के क्षेत्र में योगदान के लिए उनको कई पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है। वर्ष 2004 में इनकी बेटी रखित आनंदाने प्रेम चोपड़ा के जीवन पर आधारित प्रेम नाम है मेरा,  प्रेम चोपड़ा किताब लिखी थी।

Also Read  Online Cricket Betting Sites in Indian Rupees

प्रेम चोपड़ा का जन्मदिन और उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि। (Prem Chopra’s birthday and his family background.)

प्रेम चोपड़ा का जन्म 23 सितंबर 1935 को भारत-पाकिस्तान के विभाजन से पहले लाहौर में हुआ था। विभाजन के पश्चात इनका परिवार शिमला आकर बस गया था। इनके पिता का नाम रणबीर लाल और माता का नाम रूप रानी चोपड़ा था। इनके पिता एक सरकारी कर्मचारी थे 1 ग्राम प्रेम चोपड़ा छह बहन भाइयों में तीसरे नंबर पर आते हैं। इनकी माता का मुंह के कैंसर के कारण देहांत हो गया था। जब इनकी माता का देहांत हुआ था और प्रेम चोपड़ा की आयु 9 वर्ष थी। इनकी माता ने मरने से पहले इनको तथा इनकी बहन अंजू को अपने पिता और चार भाई बहनों का ध्यान रखने के लिए कहा था। 

प्रेम चोपड़ा की शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification of Prem Chopra)

प्रेम चोपड़ा के स्कूली शिक्षा एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल शिमला से ही हुई थी।  स्कूली शिक्षा पूरी करने के पश्चात जब इनके पिता का तबादला पंजाब में हो गया तो इन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी से स्नातक स्तर की शिक्षा प्राप्त की। कॉलेज के दिनों से ही  कॉलेज के कार्यक्रमों में होने वाले नाटकों में हिस्सा लेते थे। इनके पिता चाहते थे कि बड़े होकर प्रेम चोपड़ा डॉक्टर  या फिर एक आईएएस ऑफिसर बने। 

Also Read  4 Things Parents Should Buy When Moving To A New House

 प्रेम चोपड़ा की व्यक्तिगत जानकारी (Personal Information of Prem Chopra)

वास्तविक नामप्रेम चोपड़ा
उपनामप्रेम
प्रेम चोपड़ा का जन्मदिन23 सितंबर 1935
प्रेम चोपड़ा की आयु82 वर्ष
प्रेम चोपड़ा का जन्म स्थानलाहौर पंजाब पाकिस्तान
प्रेम चोपड़ा का मूल निवास स्थानशिमला हिमाचल प्रदेश भारत
प्रेम चोपड़ा के घर का पताA\144, निब्बना पाली हिल बांद्रा वेस्ट मुंबई
प्रेम चोपड़ा की राष्ट्रीयताभारतीय
प्रेम चोपड़ा का धर्महिंदू
प्रेम चोपड़ा की शैक्षणिक योग्यतानाटक
प्रेम चोपड़ा के स्कूल का नामएसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल शिमला
प्रेम चोपड़ा के कॉलेज का नामपंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़
प्रेम चोपड़ा का व्यवसायअभिनेता
प्रेम चोपड़ा की कुल संपत्ति 40  करोड रुपए के लगभग
प्रेम चोपड़ा की वैवाहिक स्थितिविवाहित
प्रेम चोपड़ा  की वैवाहिक तिथि वर्ष 1969

 प्रेम चोपड़ा की शारीरिक संरचना (Physical structure of Prem Chopra)

प्रेम चोपड़ा की लंबाई5 फुट 11 इंच
प्रेम चोपड़ा का वजन85 किलोग्राम
प्रेम चोपड़ा का शारीरिक मापछाती 42 इंच,  कमर 36 इंच,  बाइसेप्स 13
प्रेम चोपड़ा की आंखों का रंगगहरा भूरा
प्रेम चोपड़ा के बालों का रंगगंजापन

 प्रेम चोपड़ा का परिवार (Prem Chopra’s family)

प्रेम चोपड़ा के पिता का नामरणबीर लाल
प्रेम चोपड़ा की माता का नामरूपा रानी  चोपड़ा 
प्रेम चोपड़ा के भाइयों का नामकैलाश चोपड़ा तथा अन्य भाइयों का नाम ज्ञात नहीं
प्रेम चोपड़ा की बहन का नामअंजू
प्रेम चोपड़ा की पत्नी का नाम उमा चोपड़ा
प्रेम चोपड़ा की बेटियों के नामप्रेरणा चोपड़ा,  पुनीता चोपड़ा और रकिता चोपड़ा

प्रेम चोपड़ा का हिंदी सिनेमा में पदार्पण। (Prem Chopra’s debut in Hindi cinema.)

प्रेम चोपड़ा का क्योंकि स्कूल  और कॉलेज के दिनों से ही अभिनय के क्षेत्र में रुझान था इसलिए इसी क्षेत्र में उन्होंने अपना करियर बनाने के लिए मुंबई जाने का निर्णय लिया। हालांकि इसके लिए  उनके माता-पिता ने इस बात का विरोध किया। प्रारंभ में  प्रेम चोपड़ा को एक स्टूडियो से दूसरे स्टूडियो अपना पोर्टफोलियो लेकर जाना पड़ता था और फिर भी उन्हें काम नहीं मिल पा रहा था। जिसके कारण उनका मुंबई में रहना बहुत मुश्किल हो गया था। इससे पहले वह टाइम्स ऑफ इंडिया में काम कर रहे थे और उन्होंने हताश होकर वही जाने का निर्णय कर लिया था। तभी वर्ष 1960 में उन्होंने बहुत मुश्किलों का सामना करते हुए एक पंजाबी फिल्म चौधरी करनैल सिंह से अभिनय के क्षेत्र में पदार्पण किया और सौभाग्य वर्ष इसी वर्ष उनको हिंदी सिनेमा में भी  हम हिंदुस्तानी फिल्म से पदार्पण करने का मौका मिला।

Also Read  फ़िरोज़ खान का संक्षिप्त जीवन परिचय (Brief biography of Feroz Khan)

प्रेम चोपड़ा ने अपने फिल्मी करियर में सबसे अधिक खलनायक के किरदार ही निभाए परंतु उनकी जब हम बाद की फिल्में देखते हैं उनमें उन्होंने खलनायक के किरदार में कॉमेडी को भी शामिल किया है।प्रेम चोपड़ा को प्रारंभ में सबसे अधिक उपलब्धि शहीद वर्ष 1965,  उपकार वर्ष 1967,  पूरब और पश्चिम वर्ष 1969, काला सोना वर्ष 1980,  क्रांति वर्ष 1981 आदि फिल्मों से प्राप्त हुई। उन्होंने केवल राजेश खन्ना के साथ ही 19 फिल्मों में काम किया है। 

प्रेम चोपड़ा ने बाद के कुछ फिल्मों में  सकारात्मक किरदार भी निभा हैं जैसे कि  सिकंदर-ए-आजम,  जादू टोना,  कुंवारी,  चोरी चोरी चुपके चुपके आदि।

प्रेम चोपड़ा के अवॉर्ड्स और सम्मान (Prem Chopra Awards and Honors)

वर्ष  1976  सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता  फिल्म फेयर अवार्ड  फिल्म दो अंजाने

वर्ष 2004  लेजंड ऑफ इंडियन सिनेमा अवार्ड  अटलांटिक सिटी 

वर्ष 1993 हॉनरेरी सिटीजनशिप ऑफ़ शिकागो 

इंदिरा गांधी प्रियदर्शनी अवॉर्ड

लायंस क्लब अवार्ड

अशोक अवार्ड

आशीर्वाद अवार्ड

पंजाबी कला संगम अवार्ड

error: Content is protected !!