राहुल देव का संक्षिप्त जीवन परिचय। (Brief biography of Rahul Dev)

Rahul Dev biography

 राहुल देव मुख्य रूप से हिंदी सिनेमा में अभिनय के लिए जाने जाते हैं परंतु हिंदी फिल्मों से अधिक उन्होंने दक्षिण भारतीय फिल्मों में काम किया है। राहुल देव हिंदी फिल्मों के साथ-साथ तेलुगू,  तमिल,  कन्नड़,  मलयालम,  ओड़िया,  भोजपुरी,  मराठी,  गुजराती,  बंगाली और पंजाबी  फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। राहुल देव केवल एक अच्छे अभिनेता ही नहीं बल्कि मॉडल भी हैं। राहुल देव ने वर्ष 2000 में पदम कुमार द्वारा निर्देशित फिल्म चैंपियन से बॉलीवुड इंडस्ट्री में पदार्पण किया था। इस फिल्म में उन्होंने नसीर अहमद का किरदार निभाया था। तब से लेकर अब तक वह 100 से अधिक फिल्मों में काम कर चुके हैं। वर्ष 2005 में उन्होंने स्टार वन चैनल पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक गेम्स बॉन्ड को होस्ट करके टेलीविजन धारावाहिकों में पदार्पण किया था। वर्ष 2021 तक वह लगभग 8 धारावाहिकों में बतौर होस्ट,  कंटेस्टेंट और कैरेक्टर रोल  निभा चुके हैं। राहुल देव अब तक चार वेब सीरीज में भी काम कर चुके हैं।

Also Read  महमूद का संक्षिप्त जीवन परिचय (Brief biography of Mahmood)

राहुल देव का जन्म, उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि और शैक्षणिक योग्यता। (Rahul Dev’s birth, his family background and educational qualification.)

राहुल देव का जन्म 27 सितंबर 1968 को  नई दिल्ली में हुआ था। इनके पिता का नाम हरिदेव है वह भारतीय पुलिस सेवा में असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस के पद पर रहते हुए अपनी सेवाएं प्रदान कर चुके हैं। इनकी माता का नाम अनूप कौशल है। वह एक अध्यापिका थी। इनके एक भाई भी हैं जिनका नाम मुकुल देव है और वह भी हिंदी फिल्म तथा टेलीविजन इंडस्ट्री में दिग्गज अभिनेता माने जाते हैं। इनकी शैक्षणिक योग्यता के विषय में इतना ही ज्ञात है कि उन्होंने सेंट कोलंबस स्कूल दिल्ली से स्कूली शिक्षा प्राप्त की है।

 राहुल देव की व्यक्तिगत जानकारी (Personal Information of Rahul Dev)

वास्तविक नामराहुल देव
राहुल देव का जन्मदिन27 सितंबर 1968
राहुल देव की आयु 53 वर्ष
राहुल देव का जन्म स्थानदिल्ली भारत
राहुल देव का मूल निवास स्थानदिल्ली भारत
राहुल देव की राष्ट्रीयताभारतीय
  राहुल देव का धर्महिंदू 
राहुल देव की शैक्षणिक योग्यताज्ञात नहीं
राहुल देव के स्कूल का नामसेंट कोलंबस स्कूल दिल्ली
राहुल देव के कॉलेज का नामज्ञात नहीं
राहुल देव का व्यवसायअभिनेता और मॉडल
राहुल देव की प्रति फिल्म आय  1 से 2 करोड़ रूपए 
राहुल देव की मासिक आय7  लाख रूपए 
राहुल देव की वार्षिक आय84 लाख रुपए
  राहुल देव की कुल संपत्ति72  करोड़  रुपए के लगभग
राहुल देव की वैवाहिक स्थिति  विधुर

राहुल देव की शारीरिक संरचना (Rahul Dev body structure)

राहुल देव की लंबाई5 फुट 11 इंच
राहुल देव का वजन70 किलोग्राम
राहुल देव का शारीरिक मापछाती 42 इंच,  कमर 30 इंच,  बाइसेप्स 14
राहुल देव की आंखों का रंगगहरा भूरा
राहुल देव के बालों का रंगभूरा 

 राहुल देव का परिवार (Rahul Dev family)

राहुल देव के पिता का नामहरिदेव कौशल 
राहुल देव की माता का नामअनूप कौशल
राहुल देव के भाई का नाममुकुल देव कौशल
राहुल देव की पत्नी का नामस्वर्गीय रीना 
राहुल देव के बेटे का नामसिद्धार्थ

राहुल देव का बॉलीवुड में पदार्पण। (Rahul Dev’s debut in Bollywood.)

राहुल देव ने पदम कुमार द्वारा निर्देशित एक्शन थ्रिलर फिल्म  चैंपियन से  बॉलीवुड इंडस्ट्री में पदार्पण किया था। इस फिल्म के मुख्य अभिनेता सनी देओल और अभिनेत्री मनीषा कोइराला थी। इस फिल्म में राहुल देव का अभिनय तो खूब पसंद किया गया परंतु यह फिल्म फ्लॉप हो गई। अगले ही वर्ष 2001 में इन्होंने 5 फिल्मों में अभिनय किया। जिनमें से तीन फिल्में हिंदी  और दो दक्षिण भारतीय फिल्में। इसी वर्ष संतोष सिवान द्वारा निर्देशित एपिक हिस्टॉरिकल ड्रामा फिल्म अशोका  में इन्होंने भीमा का किरदार निभाया था। यह इनकी पहली सुपरहिट फिल्म थी।

Also Read  मधुबाला का संक्षिप्त जीवन परिचय (Brief biography of Madhubala)

 वर्ष 2002 में इन्होंने गुड्डू धनोआ द्वारा निर्देशित भगत सिंह जी के जीवन पर आधारित बायोग्राफिकल फिल्म  23rd मार्च  1931 :  शहीद में सुखदेव का किरदार निभाया था। इस किरदार में भी इनका अभिनय दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया। इसी वर्ष इन की दूसरी फिल्म विक्रम भट्ट द्वारा निर्देशित एक एक्शन कॉमेडी ड्रामा फ़िल्म थी,  आवारा पागल दीवाना। जिसमें इन्होंने विक्रांत का किरदार  खलनायक निभाया था। इस फिल्म में उनके सह कलाकार अक्षय कुमार,  सुनील शेट्टी,  आफताब शिवदासानी, प्रीति झंगियानी,  अमृता अरोड़ा,  आरती छाबड़िया आदि कलाकार थे। इस फिल्म की सफलता के पश्चात वह एक के बाद एक बॉलीवुड की हिट फिल्मों में काम करते गए जैसे कि –  फुटपाथ वर्ष 2003, अग्निपंख वर्ष 2004,  आन :  मेन एट वर्क  वर्ष 2004,  फाइट क्लब –  मेंबर्स ओनली  वर्ष 2006, किडनैप  वर्ष 2008,  यू मी और हम  वर्ष 2008,  ब्लू  वर्ष 2009, एक पहेली लीला  वर्ष 2015,  ढिशुम  वर्ष 2016 आदि।

Also Read  अलोक नाथ संक्षिप्त जीवन परिचय (Alok Nath Brief Biography)

राहुल देव का दक्षिण भारतीय फिल्मों में पदार्पण। (Rahul Dev’s debut in South Indian films.)

राहुल देव ने वर्ष 2001 में तिरुपतिस्वामी  द्वारा निर्देशित नरसिम्हा  तमिल फिल्म से दक्षिण भारतीय फिल्मों में पदार्पण किया था। इस फिल्म में इन्होंने रसूल अख्तर की भूमिका निभाई थी। इसी वर्ष इन्होंने सिंगीतम श्रीनिवास राव  द्वारा निर्देशित अकाशा विधिलो  फिल्म में एक आतंकवादी का किरदार निभाया था। इस फिल्म के मुख्य अभिनेता नागार्जुन,  राजेंद्र प्रसाद और अभिनेत्री रवीना टंडन तथा कस्तूरी थी। वर्ष 2004 में उन्होंने शिवमणि द्वारा निर्देशित क्राइम थ्रिलर फिल्म ओमकारा  एक कन्नड़ फिल्मों में पदार्पण किया था। केवल दक्षिण भारतीय फिल्मों में ही उन्होंने 50 से अधिक फिल्मों में काम किया है।

राहुल देव का टेलीविजन धारावाहिकों में पदार्पण (Rahul Dev’s debut in television serials)

 राहुल देव ने स्टार वन पर प्रसारित किए जाने वाले गेम्स बॉन्ड धारावाहिक से  टेलीविजन इंडस्ट्री में पदार्पण किया था। इस धारावाहिक को इन्होंने हॉस्ट किया था। वर्ष 2010 में कलर्स टीवी पर प्रसारित किए जाने वाले टीवी रियलिटी शो  फियर फैक्टर :  खतरों के खिलाड़ी  में उन्होंने बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा लिया था। वर्ष 2013 में यह लाइफ ओके चैनल पर प्रसारित किए जाने वाले धार्मिक धारावाहिक देवों के देव। …  महादेव में  अरुणा सुर का किरदार भी निभा चुके हैं। वर्ष 2015 में इन्होंने सोनी टीवी पर प्रसारित किए जाने वाले  टीवी रियलिटी शो  पावर कपल  में भी बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा लिया  और इसके साथ ही साथ वर्ष 2016 में  यह रियलिटी शो की दुनिया में सबसे बहु चर्चित  कलर्स टीवी पर प्रसारित किए जाने वाले  बिग बॉस सीजन 10  में भी बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा ले चुके हैं।

राहुल देव की वेब सीरीज (Rahul Dev web series)

राहुल देव ने ऑल्ट बालाजी पर प्रसारित किए जाने वाली  वेब सीरीज द टैस्ट केस में नायब सूबेदार कृपाल भट्टी की भूमिका निभाकर वेब सीरीज इंडस्ट्री में भी पदार्पण कर चुके हैं। वर्ष 2020 में उन्होंने 2 वेब सीरीज  हु इज योर डैडी तथा  पॉइजन 2 में काम किया। वर्ष 2021 में उन्होंने अल्ट बालाजी  तथा ZEE5  पर प्रसारित की जाने वाली वेब सीरीज  एलएसडी –  लव,  स्कैंडल और डॉक्टर में डॉ राणा का किरदार निभाया है।

राहुल देव की प्रति फिल्म आय  

1 से 2 करोड़ रूपए 

राहुल देव की मासिक आय

7  लाख रूपए 

 राहुल देव की वार्षिक आय

 84 लाख रुपए

  राहुल देव की कुल संपत्ति

 72  करोड़  रुपए के लगभग

error: Content is protected !!