Lifestyle

शुभा खोटे का संक्षिप्त जीवन परिचय। (Brief biography of Shubha Khote)

शुभा खोटे को मुख्य रूप से हिंदी सिनेमा इंडस्ट्री साथ ही साथ टेलीविजन इंडस्ट्री में भी उनके अद्भुत अभिनय के योगदान के लिए जाना जाता है।  शुभा खोटे ने वर्ष 1955 में अमिया चक्रवर्ती द्वारा निर्देशित फिल्म सीमा से हिंदी सिनेमा में पदार्पण किया था।  शुभा खोटे की अब तक की अंतिम फिल्म वर्ष 2018 में बकेट लिस्ट थी। देखते हैं कि  उनका फिल्मी करियर 60 वर्षों से अधिक का है,  जिसमें उन्होंने लगभग 100 फिल्मों में काम किया है। वर्ष 1993 में उन्होंने दूरदर्शन पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक जुनून से टेलीविजन इंडस्ट्री में पदार्पण किया था। इस धारावाहिक के कुल 510 एपिसोड बनाए गए थे। इस धारावाहिक की सफलता के पश्चात उन्होंने वर्ष 2022 तक लगभग 10 धारावाहिकों में काम किया। शुभा खोटे हिंदी फिल्म इंडस्ट्री और टेलीविजन इंडस्ट्री की ही नहीं बल्कि मराठी फिल्म इंडस्ट्री इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री जाती है। 

शुभा खोटे का जन्म और उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि। (Shubha Khote’s birth and family background.)

शुभा खोटे का जन्म 20 मार्च 1940 को बॉम्बे, बॉम्बे  प्रेसिडेंसी  ब्रिटिश इंडिया के समय एक मराठी-कोंकणी परिवार में हुआ था। इनके पिता नंदू खोटे मराठी थिएटर इंडस्ट्री के एक मशहूर आर्टिस्ट थे पारिवारिक पृष्ठभूमि के आधार पर वह मराठी थे जबकि इनकी पत्नी कर्नाटक के एक कोकणी परिवार से संबंध रखती थी। शुभा खोटे की माता का  नाम ज्ञात नहीं है। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर कॉमेडियन अभिनेता विजू खोटे इनके बड़े भाई हैं। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की ही दिग्गज अभिनेत्री दुर्गा खोटे शुभा खोटे के पिता के भाई की पत्नी थी। 

शुभा खोटे की शैक्षणिक योग्यता (Shubha Khote’s educational qualification)

शुभा खोटे की प्रारंभिक शिक्षा सैंट टैरेसा हाई स्कूल चरनी रोड मुंबई से हुई थी। उसके बाद स्कूली शिक्षा को पूरा करने के लिए उन्होंने सेंट कोलंबा स्कूल में दाखिला ले लिया। स्कूल के दिनों में ही वह स्विमिंग और साइकिलिंग  की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया करती थी। उस समय लड़कियों के लिए स्विमिंग कॉस्टयूम पहनना सभी के लिए इतना आसान नहीं था। वर्ष 1952 से 55 तक वह स्विमिंग और साइकिलिंग की प्रतियोगिताओं में नेशनल लेवल चैंपियन रह चुकी हैं। स्कूली शिक्षा पूरी करने के पश्चात उन्होंने विल्सन कॉलेज मुंबई से अंग्रेजी साहित्य में स्नातक की शिक्षा प्राप्त किया।

शुभा खोटे की व्यक्तिगत जानकारी (Personal Information of Shubha Khote)

वास्तविक नामशुभा खोटे
शुभा खोटे का जन्मदिन20 मार्च 1940
शुभा खोटे की आयु82 वर्ष
शुभा खोटे का जन्म स्थानबॉम्बे, बॉम्बे  प्रेसिडेंसी  ब्रिटिश इंडिया
शुभा खोटे का मूल निवास स्थानमुंबई महाराष्ट्र भारत
शुभा खोटे की राष्ट्रीयताभारतीय
शुभा खोटे का धर्महिंदू
शुभा खोटे की शैक्षणिक योग्यताअंग्रेजी साहित्य में स्नातक
शुभा खोटे के स्कूल का नामसैंट टैरेसा हाई स्कूल मुंबई
चरनी रोड स्कूल मुंबई
शुभा खोटे के कॉलेज का नामविल्सन कॉलेज मुंबई
शुभा खोटे का व्यवसायअभिनेत्री
शुभा खोटे की कुल संपत्ति20  करोड़ रुपए
शुभा खोटे की वैवाहिक स्थितिविवाहित
शुभा खोटे की वैवाहिक  तिथिवर्ष 1960

शुभा खोटे की शारीरिक संरचना (Body structure of Shubha Khote)

शुभा खोटे की लंबाई5 फुट 5 इंच
शुभा खोटे का वजन70 किलोग्राम
शुभा खोटे का शारीरिक मापअप्पर 38 इंच,  कमर 36 इंच, लोअर 42 इंच
शुभा खोटे की आंखों का रंगकाला
शुभा खोटे के बालों का रंगसफेद

शुभा खोटे का परिवार (Shubha Khote’s family)

शुभा खोटे के पिता का नामनंदू खोटे
शुभा खोटे की माता का नाम ज्ञात नहीं
शुभा खोटे के भाई का नामविजू खोटे
शुभा खोटे की बहन का नाम ज्ञात नहीं
शुभा खोटे की आंटी का नामदुर्गा खोटे
शुभा खोटे के पति का नाम डी.एम. बलसावर
शुभा खोटे की बेटी का नामभावना बलसावर ( अभिनेत्री)
शुभा खोटे के बेटे का नामअश्विन बलसावर

शुभा खोटे का हिंदी सिनेमा में पदार्पण (Shubha Khote’s debut in Hindi cinema)

शुभा खोटे 4 वर्ष की आयु में ही अभिनय के क्षेत्र में बतौर बाल कलाकार पदार्पण कर चुकी थी परंतु वर्ष 1955 में अमिया चक्रवर्ती द्वारा निर्देशित फिल्म सीमा में  उन्होंने अभिनेत्री के तौर पर हिंदी सिनेमा में पदार्पण किया। इस फिल्म के मुख्य अभिनेता तथा अभिनेत्री बलराज साहनी और नूतन थी। इस फिल्म में उन्होंने पुतली का किरदार निभाया था। वर्ष 1957 में इन्होंने सुबोध मुखर्जी द्वारा निर्देशित रोमांस ड्रामा फिल्म पेन गेस्ट में देवानंद तथा नूतन के साथ काम किया। इनकी यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी। वर्ष 1959 में इन्होंने एल.वी.  प्रसाद द्वारा निर्देशित एक पारिवारिक फिल्म छोटी बहन में  शीला की भूमिका निभाई थी पूर्णविराम इस फिल्म में इन्होंने बलराज साहनी,  नंदा और रहमान के साथ काम किया था।

वर्ष 1969 में इन्होंने प्रमोद चक्रवर्ती द्वारा निर्देशित तथा निर्मित फिल्म तुमसे अच्छा कौन है में शम्मी कपूर,  बबीता,  महमूद और ललिता पवार आदि दिग्गज अभिनेताओं के साथ काम किया। हिंदी सिनेमा में महमूद के साथ शोभा खोटे की जोड़ी को खूब पसंद किया जाता था।  शोभा खोटे ने महमूद के साथ कई फिल्मों में काम किया जैसे कि ससुराल,  भरोसा,  जिद्दी,  छोटी बहन,  सांझ और सवेरा,  लव इन टोकियो,  गृहस्थी,  हमराही और बेटी बेटे आदि। 

शुभा खोटे हिंदी सिनेमा की कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया जैसे कि  फूलों की सेज वर्ष 1964,  गोलमाल वर्ष 1979,  बदलते रिश्ते वर्ष 1978,  नसीब वर्ष 1981,  मैं आवारा हूं वर्ष 1983,  सागर वर्ष  1985,  खून भरी मांग वर्ष 1988,  किशन कन्हैया वर्ष 1990,  दिल है के मानता नहीं वर्ष 1991,  सौदागर वर्ष 1991,  जुनून वर्ष 1992,  अनाड़ी वर्ष 1993,  कोयला वर्ष 1997,  सिर्फ तुम वर्ष 1999,  टॉयलेट एक प्रेम कथा वर्ष 2017 और बकेट लिस्ट वर्ष 2018।

शुभा खोटे का हिंदी सिनेमा में पदार्पण। (Shubha Khote’s debut in Hindi cinema.)

शुभा खोटे नहीं हिंदी सिनेमा में ही नहीं बल्कि  हिंदी टेलिविजन धारावाहिकों में भी मुख्य योगदान दिया है। उन्होंने वर्ष 1993 में दूरदर्शन पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक जुनून से टेलीविजन धारावाहिकों में पदार्पण किया था। इस धारावाहिक में भी इनके अभिनय  को दर्शकों ने खूब सराहा और पहले ही धारावाहिक से या टेलीविजन इंडस्ट्री में भी लोकप्रिय हो गए। इस धारावाहिक के कुल 510 एपिसोड बनाए गए थे। वर्ष 1993 में इनका दूसरा सुपरहिट धारावाहिक जबान संभाल के आया। इस धारावाहिक में इन्होंने स्नेह लता दिक्षित का किरदार निभाया था। इसी तरह उन्होंने कई लोकप्रिय धारावाहिकों जैसे कि एक राजा एक रानी वर्ष 1996,  अंदाज़ वर्ष 1998,  दम दमा दम वर्ष 1998,  जुगनी चली जलंधर वर्ष 2008,  बा बहू और बेबी वर्ष 2010,  मंगलम दंगलम वर्ष  2018 और स्पाई बहू वर्ष 2022।

Cinzia Rota

Recent Posts

Ensuring Fair Play in Casino

The casino floor was alive with action - bright lights flashing, chips clattering, dice tumbling…

1 month ago

Kirill Yurovskiy: Mathematics in Card Games

For serious card players, a firm grasp of mathematics is essential. While luck certainly plays…

1 month ago

Kirill Yurovskiy: Effective Planning of the Dissertation Work

For doctoral students, the dissertation is the culminating scholarly work that demonstrates one's ability to…

1 month ago

ULIP Taxation Rule Changes: What It Means for You

Over the years, unit-linked insurance plans (ULIPs) have emerged as a popular investment-cum-insurance option in…

1 month ago

Revitalizing Your Marketing Strategies: Unleashing Innovative Tips for Success

In the ever-evolving digital age, the significance of effective marketing campaigns cannot be overstated. As…

2 months ago

VanceAI Review: Use AI-Powered Magic to Process Images

VanceAI is a game-changer in the dynamic field of image editing and enhancement. This review…

2 months ago